आजादी के बाद पं० जवाहरलाल नेहरू जी ने देश के किसानों को समृद्धशाली बनाने पंचवर्षीय योजनाएं प्रारंभ की…
Thecityreportnews@Bhilai. छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू जी के पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू नगर केम्प – 1 में स्थापित पं० जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा में सुश्री नीता लोधी, श्रीमति सुभद्रा सिंह, श्रीमति तुलसी साहू सज्जनप्रसाद दिक्षित ने माल्यअर्पण कर नेहरू जी को 2 मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कुरैशी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं0 जवाहर लाल नेहरू जी देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपने जीवन में 9 बार जेल गये और आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में निरंतर संघर्ष करते रहे आजादी के बाद पं० जवाहरलाल नेहरू जी ने देश के किसानों को समृद्धशाली बनाने पंचवर्षीय योजनाएं प्रारंभ की, कृषि से संबंधित हीराकुंड बांध, भाखरा नांगल बांध जैसे बडी योजना इसी प्रकार देश के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के उदेश्य देश में औद्योगिकर का शुभारंभ किया आज भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे बोकारो, राउलकेला जैसे कई कारखाने में लाखों लोगों की रोजीरोटी चल रही है आज देश में जो चकाचौध है पं0 जवाहरलाल नेहरू जी की देन है।
कार्यक्रम में रामा विश्वकर्मा, संदीप निरंकारी, जोहन सिन्हा, संजय लाखे, मोहनलाल गुप्ता, ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, जयप्रकाश सोनी, नईमबेग, महेश लांडेकर, जवाहर लाल मो. हसरतखान, अरूणसिंह, जब्बार भाई, अब्दुल कादिर सिद्धीकी, मेरिक सिंह, गायत्री देवांगन, तुषार देवांगन, बद्रीनाथ बघेल, दुर्गाप्रसाद साहू, गिरवर साहू, मंगल साहू, रमन मिश्रा, रूपनाथ साहू, सोनू, मृत्युंजय भगत, लीलाम्बर सिंह, अब्दुल तहुर, गुलाम उस्मानी, जहदीदार भाई, वाई के सिंह, किर्ती सिंह, महेन्द्र खोब्रागडे, राजकुमार, जेआर साहू, आदि उपस्थित थे ।
