सत्तीचौरा वासियों द्वारा शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजित उर्स कार्यक्रम में चारों धर्म के लोगो की आकर्षित झांकी बनाकर दरगाह में की गयी चादर भेंट..
Thecityreoprtnews@durg. पुराना बस स्टैंड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह पर 70 वें से अधिक वर्षों से सालाना उर्सपाक के अवसर पर पूरे शहर में शाम से लेकर देर रात्रि तक मेला जैसा दृश्य देखने को मिला, अलग अलग स्थानों से दिनाँक 26 से 28 मई तक विभिन्न कमेटी एवं शहर वासियों ने बाजा गाजा के साथ बाबा की दरगाह में चादरपोसी की गई, जिसमें अनेक कमेटी द्वारा आकर्षित झांकी सजाकर चादर चढ़ाई गई, इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गंजपारा वासियों द्वारा सभी धर्मों के लोग एक होकर यंग स्टार संदल कमेटी द्वारा बाजा गाजा के साथ बाबा के दरबार मे चादर चढ़ाई, सत्तीचौरा वासियों द्वारा विगत कई वर्षों से बाबा के दरबार मे चादर चढ़ाई जाती है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग ही नही बल्कि हिन्दू समाज के लोग भी भारी मात्रा में उपस्थित होकर एवं बढ़ चढ़कर सहयोग करके चादर चढ़ाते है,
आयोजक कमेटी के बिट्टू कुरैशी ने बताया कि यंग स्टार संदल कमेटी, सत्तीचौरा द्वारा इस वर्ष बाबा की दरगाह में बड़े धुमधाम से चादरपोसी की गयी, जिसमें चारों धर्म हिन्दू, मुस्लिम, सिख्ख, ईसाई की आकर्षित झांकी सजाई गई, झांकी में चारों धर्म के लोग अपने हाथों में चादर लेकर बाबा की दरगाह में चादरपोसी कर रहे है, जोकि अनेकता में एकता की मिशाल रही..
बाजे गाजे के साथ यंग स्टार संदल कमेटी के युवा दरगाह पहुँचे जहां शहर सुख शान्ति की दुआ लेकर हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह में चादर भेंट किये..
ज्ञात हो कि शहर के सत्तीचौरा में सभी धर्मों के सभी पर्व मिलकर एवं बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जोकि पूरे शहर की मिशाल है..
इस वर्ष नागपुर से 3 स्टार धुमाल पार्टी के लगभग 60 कलाकारों में पूरे शहर में माहौल बना दिया, पूरा शहर धुमाल पार्टी की प्रस्तुति देखने निकला था, जगह जगह धुमाल पार्टी की सुदर प्रस्तुति से लोगो ने धुमाल पार्टी के प्रमुख को नोटो की माला पहनाकर स्वागत किया, देर रात्रि तक यह बजता रहा, और लोगो को अपनी प्रस्तुति दिखता रहा..
सत्तीचौरा वासियों द्वारा देर रात तक चले उर्स के तीसरे व अंतिम दिन देश व प्रदेश में अमन चैन सुख शांति के लिए दुआ की। प्रेम और भाईचारा से ही भारत का कल्याण संभव है। हम सब लोगों को प्रेम सद्भाव का संदेश घर-घर पहुंचाना चाहिए। इसी से देश व समाज की उन्नति व प्रगति हो सकती है।
गौरतलब है कि हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग चादरपोशी करते हैं. देशभर के लोग वहां पहुंचकर अपनी-अपनी दुआएं मांगते हैं. राजनेता से लेकर अभिनेता और हर क्षेत्र से जुड़े लोग चादरपोशी करते हैं.
चादरपोसी के इस आयोजन में रियाज खान, योगेन्द्र शर्मा बंटी, साबिर चौहान, राहुल शर्मा, शब्बू पाकीजा, जब्बार खान, शब्बीर पाकिज, अख्तर खान, समीर खान, शिशु शुक्ला, इकबाल खान, सलमान खान, आशिफ खान, आशीष मेश्राम, मोहित पुरोहित, गौरव शर्मा, ऋषि गुप्ता, इश्शू खान, परवेज खान, इलमु खान, रियाज चौहान, मनीष यादव, रज्जू खान, विक्की शर्मा, दीपक यादव, एवं अन्य सत्तीचौरा वासी उपस्थित थे..
