Thecityreportnews@durg.पूर्व मेयर उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग आर. एन. वर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का श्रेय केंद्र की मोदी सरकार को दिए जाने के वक्तव्य पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपाइयों का बस चले तो वे यह भी कहने से नहीं चूकेंगे कि देश की आजादी की लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी का अहम योगदान रहा और कई बार जेल गए भाजपाई झूठा प्रचार करने में माहिर हैं।
आर.एन. वर्मा ने आगे कहा है साढ़े 4 साल बाद भाजपाई अभी झूठा ब्यान बाजी कर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और बकवास कर रहे हैं कि किसानों का दाना दाना धान केंद्र की मोदी सरकार खरीद रही है।
किसानों के हितों के संबंध में भाजपा नेताओं के ब्यान पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आर. एन. वर्मा ने कहा है कि यदि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही थी और किसानों का दाना दाना धान केंद्र सरकार द्वारा खरीदा जा रहा था तब भाजपाई क्या साढ़े 4 साल नींद में सोए हुए थे और क्या मौनव्रत में थे? अब चुनाव आते देखकर उनका नींद टूटा हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल का ब्यान झूठा एवं भ्रामक है भाजपाई झूठा प्रचार करने में माहिर होते है।
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहा भूपेश सरकार के द्वारा किसानों को सबसे अधिक कीमत 2640 रुपया दिया जा रहा है। श्रेय लेने वाले भाजपाई यह भी बता दे की भाजपा शासित ऐसा कौन सा प्रदेश है जहा पर किसानों को छत्तीसगढ़ के बराबर धान का मूल्य दिया जा रहा है? मोदी सरकार द्वारा हर बार छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीदने से मना किया जाता रहा है उस समय प्रदेश के एक भी सांसद किसानों के हित में एक आवाज भी नहीं उठाएं। मुद्दा विहीन भाजपाई चुनाव नजदीक आते देख कर जितना भी अनर्गल ब्यान बाजी कर रहे हैं उससे प्रदेश की जनता जान चुकी है आज भूपेश बघेल सरकार के किसान हितैषी नीतियों एवं कार्यों से प्रदेश का किसान खुशहाल एवं समृद्ध हुआ है भारतीय जनता पार्टी के राज में किसान कर्ज से डूबे हुए थे और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुए थे इसको भी भाजपाई याद कर ले।
