प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हर बूथ को मजबूत बनाने बूथ स्तर तक पहुंच सुनी कार्यकर्ताओं की बात वही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बूथ लेवल तक पहुंच वार्डो का लिया जायजा….

Thecityreportnews@durg. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रत्येक विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में गुरुवार को दुर्ग पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने दुर्ग शहर के वार्ड 43,44,32,33 सहित विभिन्न वार्डों का दौरा किया और प्रत्येक बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर चर्चा की,,गोरतलब है की दुर्ग संभाग में आज कांग्रेस का बूथ चलो अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत इस अभियान में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू और जयसिंह अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे।

वही इस अभियान के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओ द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर चुनाव की राणनीति बना उन्हे आगामी विधानसभा मे मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बेहतर कार्य कर छत्तीसगढ़ प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सत्ता लाने जोश भरा जा रहा है । जिसके चलते कांग्रेस इस अभियान की शुरुआत बस्तर से की है। वही आज दुर्ग के इस अभियान में शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकली वाल,मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद,पाशी अली सहित बड़ी संख्या में वार्ड के रहवासी शामिल हुए
