राष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक उपलब्धि केन्द्र सरकार के निर्णय के आधार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के फोटो का स्केचस चश्मे का प्रतीक चिन्ह पूरे हिन्दुस्तान के सुलभ शौचालय व गंदे एवं मलीन स्थानों में लगाया जा रहा था जिसे बिलासपुर हाईकोर्ट के माध्यम से हटवाया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@भिलाई. छत्तीसगढ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने जिला कांग्रेस कमटी के अध्यक्ष को भिलाई विधानसभा एवं वैशालीनगर विधानसभा से प्रत्याशी हेतु कांग्रेस कमेटी में अपना आवेदन फार्म जमा किया।
कुरैशी ने पिछले 45 वर्षों में आम जनता के बीच किये गये कार्यांे का विवरण अपने पत्र में दिया है श्री कुरैशी ने बताया कि 2 बार विधायक, 1 बार मंत्री रहा। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 2 बार पदाधिकारी था। सन् 1978 में इंदिरा गांधी जी की गिरफ्तारी के समय गिरफ्तारी दिया, जेल गया। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन परिचय ”आजादी के दिवाने” नामक किताब और दुर्ग जिले के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का जीवन परिचय प्रकाशित करवाया।
श्रीमति सोनिया गांधी जी एवं मान. राहुल गांधी जी के नाम से गरीब असहाय महिलाओं के जीविकाउर्पाजन के लिए सैकड़ों निःशुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण व सिलाई मशीन फोटो लगा हुआ प्रदान करवाया तथा 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान हर वर्ष करता था।
श्री कुरैशी ने बताया 1998 में विधायक बनने के बाद भिलाई नगर निगम का गठन किया। भिलाई नगर निगम के तमाम झुग्गी-झोपड़ीवासियों को निःशुल्क बिजली पट्टा वितरण किया। इसी तरह नेहरू अवार्ड, जवाहर अवार्ड, विश्वकर्मा अवार्ड के नाम से हजारों लोगों को मई दिवस में सम्मानित किया तथा शिक्षक दिवस में राधाकृष्णन के जन्मदिन पर सैकड़ों शिक्षकों का हर वर्ष सम्मान किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पं. जवाहर लाल नेहरू जी, सुभाषचंद्र बोस जी, अमर शहीद राजीव गांधी जी की आदमकद प्रतिमा, ममतामयी मिनीमाता जी, स्व. चंदुलाल चंद्राकर जी, आंध्रप्रदेश के स्वतन्त्रता सेनानी पोटटू श्री रामलू जी की प्रतिमाओं के साथ-साथ रायपुर में 6 टन की बुद्धदेव की प्रतिमा स्थापित करवाई। वहीं युवाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर लगवाकर हजारों लोगों को यातायात से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति दिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र के हजारों ठेका श्रमिकों को गेज्यूटी, ईएसआई, व पीएफ का लाभ हाईकोर्ट के आदेशानुसार दिलाया।
वर्षों से लंबित जनसुविधा रूआबांधा, रिसाली, मरौदा, मरौदा टंकी, नेवई, जोरातरई, पुरैना, केम्प 1-2, खुर्सीपार जोन 1,2,3 को बिजली, पानी, सड़क जनहित की व्यवस्था, बरसों से अंधेरे में पडे़ केम्प क्षेत्रों में पट्टा वितरण, भिलाई विधानसभा क्षेत्र के स्कुलों का उन्नयन, श्मशान घाट का संधारण रामनगर, ईसाई ग्रेवी वार्डों का एवं कब्रिस्तान, नगर निगम भिलाई में रजिस्टी शिविर, कंडरा बसोढ समाज को शासन से रियायती दरों पर बांस दिलवाया जिसके कारण आज तक प्रति बसोढ बही 1500 बांस प्रति वर्ष व्यवसाय के लिए मिलता है।
साथ ही राष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक उपलब्धि केन्द्र सरकार के निर्णय के आधार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के फोटो का स्केचस चश्मे का प्रतीक चिन्ह पूरे हिन्दुस्तान के सुलभ शौचालय व गंदे एवं मलीन स्थानों में लगाया जा रहा था उसे बिलासपुर हाईकोर्ट 117 धारा 2016 के माध्यम से हटवाया बिलासपुर उच्च न्यायालय के निर्णय से पूरे हिन्दुस्तान से हटाया गया। और बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश ने अपने निर्णय में जो भी व्यक्ति इसका पालन नहीं करेंगा उसके उपर कार्यवाही कि जायेगी।
