दुर्ग के वार्ड 40 डिबरा पारा से भोजली पर्व पर नगर भ्रमण के लिए निकाली गई शोभायात्रा जिसमे सर्व संत रविदास समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के वार्ड 40 स्तिथ डिबरा पारा से भोजली पर्व पर संत रविदास समाज के द्वारा गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में समाज की महिलाए ,पुरुष और युवक युवतियां शामिल हुए।

इस अवसर पर सर्व अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग समाज के समन्वयक लंगूर ध्रुव कुमार सोनी ने बताया कि संत रविदास समाज द्वारा बाबा संत रविदास की आस्था को देखते हुए उतई टेम्पो स्टैंड पर संत रवि दास की प्रतिमा स्थापित कर टेम्पो स्टैंड का नाम संत रविदास के नाम पर नामकरण किए जाने की मांग की,समाज की महिलाओं द्वारा उपवास रहकर भोजली को अपने सिर पर धारण कर विसर्जन के लिए शोभायात्रा में शामिल हुई,,वही समाज के लोगो द्वारा बाजेगाजे के साथ संत रविदास के दोहे पर थिरकते नजर आए,,,,इस अवसर पर शोभायात्रा डिबरा पारा से निकल कर, उतई चौक,पटेल चौक,इंदिरा मार्केट मार्ग, पोलसाय पारा,तकिया पारा होते लुचकी तालाब पहुंची जहा सभी समाज की महिलाओं द्वारा भोजली का विसर्जन किया गया,,इस अवसर पर संत रविदास समाज के अध्यक्ष मनोज कोहरे,पूर्व अध्यक्ष कमल दास, लक्की विजलकर,संजय मालपुरे,महिला अध्यक्ष अंजना बारवेकर,प्रहलाद मलपुरे ने बताया की हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भोजली पर्व मनाया गया।
