चेंबर ने मेडिकल डिवाइस पार्क एवं मेडिकल बल्क ड्रग पार्क के खोले जाने हेतु स्वास्थ मंत्री से किया आग्रह….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, दुर्ग चेयरमैन पवन बड़जात्या, प्रदेश मंत्री कुलदीप सिंग,कैट के दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष मोहम्मद हिरानी, महामंत्री आशीष निमजे, उपाध्यक्ष बहादुर अली थारानी, ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण भारत और रसायन और उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मनडावीया से के दुर्ग जिला प्रवास के दौरान मंत्री जी को अवगत कराते हुए कहा कि जैसा की विदित है छत्तीसगढ़ नया राज्य है एवं युवाकाल की ओर अग्रसर है, यहाँ पर युवाओं बतौर स्टार्ट अप मेडिकल डिवाइस पार्क एवं मेडिकल बल्क ड्रग पार्क के खोले जाने पर रोजगार की असीम संभावनाएँ है ! यहाँ पर मेडिकल डिवाइस पार्क खुल जाने पर प्लास्टिक के समानों जैसे की हाउसिंग, तकनीकी सहायता के लिए भारत सरकार का आई आई टी एवं सीपेट (सेंटर फॉर इन्जिनियरिंग एवं प्लास्टिक) भी मौजूद है ! इसके लिए राज्य सरकार के पास ग्राम बेतला , जालबांधा रोड जिला राजनादगाँव में जहां पर पतंजलि का पार्क आ रहा था, वहाँ जमीन उपलब्ध है ! अत: इस पार्क को लगाने के लिए जमीन की समस्या आड़े नही आएगी, जमीन उपलब्ध है अतः पार्क आसानी से स्थापित किया जा सकता है ! इसी जगह के पास से करीब 4 किलोमीटर की दुरी में सागरमाला प्रोजेक्ट जो की ग्राम टेड़ेसरा से विशाखापत्तनम के लिए 6 लेन मार्ग तैयार हो रहा है, जिसका भूमिपूजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने किया था !
