यादव समाज द्वारा आयोजित हांडी लूट गोविंदा महोत्सव में समाज की युवक युवतियों ने हिस्सा लेकर उपहार पाया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग यादव संघ मित्र कल्याण मंडल द्वारा बैगापारा में माखन हांडी लूट प्रतियोगिता का रविवार शाम भव्य आयोजन किया गया,,इसी कड़ी में गोपाल मंदिर, बैगापारा में जिला स्तरीय माखन हांडी लूट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन का यह 17वां वर्ष है।

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, पुरूष वर्ग प्रथम 3 हजार रुपए रुपए, बाल गोपाल वर्ग प्रथम पुरस्कार 2 हजार रुपए दिया गया ,,
गोरतलब है की इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा ने मख्खन हांडी लूट के पोस्टर का विमोचन करते हुए यादव समाज श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए संस्था का प्रधान कार्यालय वार्ड क्रमांक 24 यादव सांस्कृतिक भवन का पूर्ण निर्माण करने के लिए 10लाख रूपये स्विकृत प्रदान किया तो वही दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने यादव सामुदायिक भवन अतरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख स्विकृत किया।
इस अवसर पर यादव संघ मित्र कल्याण मंडल के सदस्य व पदाधिकारी ने विधायक व महापौर का आभार व्यक्त कर पीतांबर गमछा,व अहीर पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया।
