फेसबुक सोसल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर युवती से बनाया शारीरिक संबंध…..
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवती ने आवेदन प्रस्तुत किया आरोपी राहुल कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी न्यूपुरा खरंजा पटना का निवासी बताया गया युवती ने थाना आकार रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी के द्वारा फेसबुक सोसल मीडिया के जरिए बात चीत शुरू हुई थी ।बात चीत के दौरान आरोपी के द्वारा युवती का अश्लील फोटो वीडियो रख कर युवती को होटल में मिलने के आने को मजबूर कर शारीरिक संबंध बनाया गया था। पीड़ित युवती ने इसकी जानकारी मोहन नगर थाना में दी थी पुलिस को तत्परता से आरोपी राहुल कुमार को पुलिस ने हिराशत में लेकर कड़ी पूछताछ की जिसमे आरोपी के द्वारा अपना जुल्म कबुल किया गया। वही थाना मोहन नगर के द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी को जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर टी आई विजय यादव,मोनिका गुप्ता,अजय विश्वकर्मा,अभिषेक यादव की अहम भूमिका रही।
