देश के पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव व कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.जीत हेमचंद यादव ने नए भारत के शिल्पकार देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है. ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

इसी कड़ी में जीत हेमचंद यादव ने अपने युवा साथी के साथ जिला अस्पताल पहुंच परिसर में मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु आयु की कामना की और सभी साथियों के साथ दुर्ग जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान किया।

इस अवसर की यादगार बनाते इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने दुर्ग के जिला अस्पताल में अपने युवा साथीयो के साथ रक्तदान कर अपना सहयोग दिया।
