वार्ड 12 के पार्षद अजीत वैध बकायदा एक लेबर की मानिंद सर पर धमेला बोह कर डस्ट से सड़क के गड्ढों को पाटते नजर आए….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. एक तरफ पूरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भाजपा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा था तो ऐसे में एक तरफ दुर्ग शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन एक अनोखा ढंग से मनाते हुए फरिश्ता कमलेक्स से पोल साय पारा तक मुख्य मार्ग बड़े बड़े गड्ढे को भरने हाथो मे फावड़ा बेलचा लेकर गड्ढे भरने श्रमदान कर मनाया।

उल्लेखनीय है की कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नाकामियो के चलते दुर्ग शहर के विभिन्न सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए और बारिश में पानी भरे होने के कारण लगातार हो रहे दुर्घटनाओं को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पीएम मोदी की जन्मदिन पर श्रमदान कर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।
जिसके तहत भरी दुपहरी में ट्रेक्टर में डस्ट मंगाया जिसे फरिश्ता कंपलेक्स के पास तथा स्टेशन मार्ग में पोल साय पारा चौक के पास मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे पाटने भाजपा नेताओं ने स्वयं हाथों में फावड़ा धमेला लेकर श्रमदान कर पीएम मोदी जी का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन पिछला वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार महामंत्री आसिफ अली विस्तारक युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष नितेश साहू भाजपा पार्षद गण काशीराम कोसरे चंद्रशेखर चंद्राकर गायत्री साहू अजीत वैद्य पूर्व पार्षद नरेंद्र चंदेल दिनेश मिश्र विरेंद्र तन्ना अनूप सोनी जाकिर खोखर सुभाष तिवारी उत्तम साहू हेमंत वर्मा अनूप तिवारी संकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
