मोड़ पर तेज रफ्तार की वजह से हुई अनियंत्रित वाहन में बैठे सभी को आई चोट….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया,वही ग्राम सिर्री के पास मोड़ में तेज रफ्तार के कारण वाहन पलट गई और इस दुर्घटना में दुर्ग के पोटिया कुन्दरापारा निवासी से भरी पिकअप वाहन में बैठे करीब 35 से 40 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल लाया गया।
गौर तलब है की भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए राजिम लेजाने की योजना बनी जिसके बाद सभी कामगार मजदूर और उनका परिवार घूमने की नियत से राजिम जाने वाहन में सवार हो गए,,,वही ठेकेदार ने बताया की सभी की मर्जी से प्रतिमा विसर्जन के बाद राजिम मंदिर के दर्शन कर लिया जाएगा,,वही राजिम पहुंच मार्ग पर सिर्री के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाहन पलटने से हुए इस बड़े हादसे में पिकअप पर 35 से 40 से ज़्यादा महिला पुरुष और बच्चे थे सवार जिन्हे सर,कंधा, पैर, हाथो में चोट आई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है,वही जिला अस्पताल के डॉक्टर अखिलेश यादव ने बताया की वाहन में सवार सभी लोगो की चोट आई है लेकिन दो लोगो की गंभीर हाथ में चोट लगी है।

वही इन सब बातो में यातायात व्यवस्था की अनदेखी सामने आने लगी है,,,एक मालवाहक वाहन में 35,40 लोगो को एक साथ बैठाकर यात्रा किया जा रहा है जिसकी अनदेखी के चलते अप्रिय घटना घटित हो रही। वही अब देखना होगा की पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा इन जैसे वाहनों पर रोक लगाकर किसी और दुर्घटना को रोकने प्रयास करती है।
