शिवनाथ नदी के महमरा घाट में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक मृतक रंजीत सिंह झारखंड का रहने वाला…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के लिए अपने दोस्तो के साथ दुर्ग शिवनाथ नदी स्तिथ महमरा घाट पर पहुंचे मृतक रंजीत सिंह की पानी में डूबने से हुई मौत हो गई जिसको लेकर शिवनाथ नदी में युवक के शव की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही थी,,,गौर तलब है की मृतक रंजीत सिंह झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है

जो वर्तमान में डिस्पोजल गिलास उरला फैक्ट्री में काम करता था।
इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम मृतक रंजीत सिंह की बॉडी को शिवनाथ नदी के छाता गढ़ स्तिथ रेलवे बिज के पास मिला,,इस दौरान एसडीआरएफ टीम के जवानों द्वारा घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग कर बॉडी को बाहर निकाला गया।
वही घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव,चंद्र प्रताप जंघेल डीप डाइविंग कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
