प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. स्वच्छता पखवाडा स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान के अंतर्गत शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा एक तारीख एक घंटा एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।


साथ ही अन्य श्रमदान गतिविधि का आयोजन भी किया गया इस दौरान उपस्थिति वार्ड के युवाओं के साथ स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया इस दौरान प्रत्येक युवाओं ने पड़े और फैली गंदगी को झाड़ू से साफ करते देखा गया

इस दौरान जीत हेमचंद यादव ने कहा कि सही मायने में यदि प्रत्येक मनुष्य अपने घर की सफाई कर ले तो हमारे देश से गंदगी दूर हो जाएगी अर्थात स्वच्छ भारत का सपना पूर्ण होगा इसी उद्देश्य के साथ चंडी शीतला मंडल,मठपारा तालाब के पड़े गंदगी की साफ सफाई कर सभी युवाओं ने अपना कर्तव्य निभाया।
