फुटकर-फुटपाथी वर्ग को सहकारिता के माध्यम से आगे बढाना पुनीत कार्य हैं…. आर. एन. वर्मा

Thecityrepotnew@Durg. दुर्ग जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग की 23वीं वार्षिक आमसभा श्री अरुण वोरा, विधायक, अध्यक्ष स्टेट वेयर हाउस कार्पो. (केबिनेट मंत्री, दर्जा) के मुख्य आतिथ्य श्री आर. एन्. वर्मा उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य पिछडा वर्ग आयोग, छ.ग. शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, सर्वप्रथम पुज्यपिता महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ “अरपा पैरी के धार” राज्यगीत से किया गया, वार्षिक प्रतिवेदन प्रबंधक श्री बी. आर. श्रीवास ने प्रस्तुत किया, श्री रऊफ कुरैशी संस्था अध्यक्ष ने अतिथियों व अंशधारकों का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि संस्था व्दारा सत्र 2022-23 में वार्षिक टर्न ओव्हर (आर.डी.) 3177.56 लाख, कार्यशील पूंजी 450.77 लाख, अमानतें 333;31 लाख, बैंक डिपाजिट 328.12 लाख ऋण वितरण 83.19 लाख, ऋण वसूली 75.9६ लाख, शेष ऋण 145.03 लाख, फण्ड निधियों 90.92 लाख अधिकृत अंशपूंजी 1 करोड सदस्य अंशपूंजी 26.54 लाख आय 40.84 लाख, संचितलाभ 40.48 लाख, फण्ड प्रावधान 12.11 लाख रूपया की वर्तमान स्थिति तथा सदस्य संस्था व अमानतदारों में बढोतरी कर “ए” वर्ग की आडिट पात्रता हासिल की हैं, इस हेतु संस्था सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, अंशधारकों को 5 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की, जिसका करतल ध्वनि से स्वागत हुआ ।

आमंत्रित अतिथियों का पुष्पहार, प्रतीक चिन्ह व शाल भेंटकर स्वागत किया गया व उनके करकमलों से सत्र 2024 का वार्षिक कलेण्डर का विमोचन कर अंशधारकों को लाभांश की राशि भेंटकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरूण वोरा विधायक को सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर संस्था का संरक्षक घोषित किया गया जिसका करतल ध्वनि से स्वागत हुआ ।
मुख्य अतिथि श्री अरुण वोरा विधायक ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि झोपड़ीनुमा मकान पर कार्यालय संचालित करते हुए सर्वहारा वर्ग के आर्थिक उत्थान हेतु प्रयास करना सहकारिता मंत्र “हम सब के लिए सब एक के लिए” को चरितार्थ करता है, संस्था की मांग पर 20 लाख रूपया विधायक निधि से सहकार भवन निर्माण हेतु राशि देने की उन्होंने घोषणा की, जिसका स्वागत जयकारों से हुआ, श्री आर.एन.वर्मा उपाध्यक्ष छ.ग.पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि वर्तमान समय में फुटकर फुटपाथी धंधा करनेवालों को स्वालंबन की ओर आगे बढ़ाने में सहयोग करना पुनित कार्य हैं, संस्था सहकारिता के माध्यम से यह कार्य कर रही है, बधाई के पात्र है। कार्यक्रम का संचालन व आभार श्री बहादुर अली थारानी वरिष्ठ संचालक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती नजहत परवीन (पार्षद) उपाध्यक्ष श्री हनीफ भिण्डसरा, संचालकगण श्री मकबुल अली, श्री मंजुर अंसारी, श्री शम्सुद्दीन थारानी, श्री नदीम आजमी, संस्था के वकील श्री सुरेश्वर अग्रवाल, श्री शफीक खान, श्री रज्जब अली, अध्यक्ष फुटकर व्यापारी संघ, श्री जमाल खान, उपाध्यक्ष श्री रऊफ भाई, श्री हाजी नुर मोहम्मद, श्रीअबरार पुंवार, श्री तनवीर अशरफी, श्री अहमद खान मुन्ना, श्री हुसैन खोखर दरगाह प्रबंध समिति, श्री वसीम कुरैशी, श्री साहब अली,श्री मोहम्मद नसीम फारुखी, श्रीमती योगिता सैनी, श्रीमती शना खान, श्रीमती हीना अशरफी, श्री शेख साबीर चिश्ती, श्री युनूस खोखर, श्री लीलाधर सिन्हा, श्रीमती रूकमनी बाई, श्री महेन्द्र ढीमर, श्रीमती सुजाता सिंग, श्री दुर्गेशयादव, श्री भागीरथी पटवा,रमा यादव, सीता यादव, अब्दुल हफीज इत्यादि व संस्था कर्मचारी श्री शाहबाज कुरैशी (कैशियर) श्री आमीन खोखर (लिपिक) श्री शाजीया अशरफी (लिपिक) इत्यादि उपस्थित रहे ।
