सर्व अनुसूचित जाति समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले जुटे प्रदेशभर से पांचों संभाग के पदाधिकारी …

Thecityreportnews@दुर्ग. सर्व अनुसूचित जाति समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले रविवार को दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार में महा बैठका का आयोजन किया गया जिसमे पूरे प्रदेश से पांचों संभाग के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों को एक सूत्र में बांधने पर जोर देते हुए चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण कुमार भारती और प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार लंगूर सोनी ने बताया की सर्व अनुसूचित जाति समाज में लगातार हो रहे शोषण से समाज को मुक्त करने प्रदेश स्तरीय संगठन बनाया गया जिसमे 44 जातियों को एक मंच पर लाकर समाज हित में बेहतर कार्य किया जा सके साथ ही अनुसूचित जाति के शासकीय कर्मचारियों को जातिगत प्रताडऩा,भेदभाव, विभागीय जांच तथा सुदूर वनांचल में स्थानांतरण करने जैसी समस्या से निपटने समाज को एकजुट कर सके।

वही इस अवसर पर एक दिवसीय प्रांतीय महाबैठका के आयोजन में उपस्थित आईएएस सचिव छ.ग.शासन महादेव कावरे ने कहा की पूरे प्रदेशभर में अनुसूचित जातियों को जोडऩे का कार्य किया जा रहा है जिससें सभी समाज को एकता में जोडऩे 44 जातियों का गठन किया गया इस पहल के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

गौरतलब है कि अनुसूचित जाति मे शामिल सभी 44 जातियों के प्रतिनिधियों को एकजुट कर सभी जातियों को एक सूत्र में शामिल कर प्रदेश स्तरीय संगठन का निर्माण किया गया जिसके तहत समाज के लोगो को इसका लाभ मिल सके। साथ ही अनुसूचित जाति समाज के लोगो को एक मंच पर लाकर समाज से जुड़े मुद्दे और समाज के लोगो को बेहतर लाभ मिल सके को लेकर आज परिचर्चा में चर्चा किया गया ।

इसी कड़ी में आज दुर्ग में आयोजित प्रांतीय महाबैठका में आईएएस सचिव छ.ग.शासन महादेव काबरे,डॉ.लक्ष्मण भारती प्रदेश अध्यक्ष, योगेन्द्र चौरे, प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार लंगूर सोनी, भाजपा पार्षद अजीत वैध, विजय बोरकर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वही आज की परिचर्चा में जाति प्रमाण पत्र,आरक्षण,नौकरी में प्रमोशन,महिला आरक्षण, निम्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें सर्व समाज प्रमुख शासकीय सेवक, व्यवसायी, कर्मचारी संघ, डॉक्टर इंजीनियर, प्रोफेसर एवं छात्रसंघ विशेष रूप से आमंत्रित हुए।

इसी कड़ी में सर्व अनुसूचित जाति समाज छत्तीसगढ़ अपनी विभिन्न विषयों पर चर्चा की….
(1) छ.ग. राज्य बनने के पश्चात् सर्व अनुसूचित जातियों की दशा एवं दिशा पर चर्चा
(2) अनुसूचित जातियों में वर्ष 2016 के पश्चात् शामिल जातियों के संवैधानिक स्थिति पर चर्चा
(3) आरक्षण जनसंख्या के अनुपात से नहीं मिलने पर चर्चा
(4) 01/05/2023 के उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम आदेश में ‘पदोन्नति में आरक्षण को राज्य शासन द्वारा लागू नहीं करने पर चर्चा
(5) राज्य के बड़े राजनीतिक पार्टियों द्वारा विधानसभा के अनारक्षित सीटों पर अजा के लोगों को टिकट नहीं देने पर चर्चा
( 6 ) शिक्षित युवा बेरोजगारों के विषय पर चर्चा
(7) अनुसूचित जाति के शासकीय कर्मचारियों को जातिगत प्रताडऩा, भेदभाव, विभागीय जांच तथा स्थानांतरण सुदूर वनांचल में करने के संबंध में चर्चा
—-///—
