Thecityreportnews@बिलासपुर. आगामी चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश पारित कर अवैध शराब गाँजा तस्करी के विरुद्ध अंकुश लगाने के निर्देश प्राप्त होने पर
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश पालन में श्रीमान एस आर पी रेल रायपुर महोदय के निर्देश से
मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान उप.पु.अधि. महोदय के मार्गदर्शन पर जीआरपी एंटी क्राइम टीम जीआरपी बिलासपुर द्वारा आज दिनांक 21/10/2023 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ार्म न. 04-05 रायपुर छोर में बैठा एक व्यक्ति

जो पूछताछ करने पर अपना नाम विमलेश कच्छप ,पिता-मुन्ना लाल कच्छप ,पता-बदायू (उ.प्र.)के पास दो पिट्ठू बैग जिसके अंदर कुल 15 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा उड़ीसा से बदायू (उ.प्र.) अवैध रूप से परिवहन कर रहा था जिसकी क़ीमत लगभग 150000/रू आकी गई हैं जी.आर.पी.थाना बिलासपुर के अप.क्र.105/23 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान जीआरपी थाना प्रभारी SI,डी.एन. श्रीवास्तव प्र आर. विश्वनाथ चक्रवर्ती आर. अभिषेख माँझी व जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक ,लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी का विशेष योगदान रहा।
