

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@रायपुर-पाटन. आगामी विधान सभा चुनाव की सरगर्मी बढऩे के साथ ही अब भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान रायपुर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। इसके साथ ही शाह ने बताया कि हर विधानसभा सीट और संभाग के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

वहीं भाजपा ने अपने इस घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी (Modi ki Guarantee ) का नाम दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,दुर्ग सांसद विजय बघेल,राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान सांसद व पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने भी मंच से अपना संबोधन दिया।

जानिए भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है खास…
*एक लाख सरकारी नौकरी
*धान का 3100 रुपये समर्थन मूल्य और एक मुश्त राशि का भुगतान
*प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी
*भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपये हर साल ।
*महतारी वंदन योजना के तहत हर वर्ष 12 हजार रुपये दिया जाएगा।
*गरीब महिलाओं को 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर 18 लाख घर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे
*तेंदूपत्ता संग्रहण 5100 रुपये प्रति मानक बोरा धान की राशि एकमुश्त दी जाएगी।
*आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख इलाज मुफ्त इलाज
*पीएम जन औषधी केंद्र 500 नए केंद्र खोले जाएंगे
*बीपीएल परिवार में बेटी के जन्म पर 1.50 लाख रुपये
*भर्ती घोटलों का जांच करेंगे
*युवाओं नया उद्योग स्थापित करेंगे उन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त राशि दी जाएगी
*तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए चरण पादुका फिर से दिया जाएगा।
*पीएससी की परीक्षाओं में परदर्शिता लाया जाएगा।
*हर घर निर्मल जल योजना के तहत जल पहुंचाया जाएगा।
*एम्स के तर्ज पर सिम्स की स्थापना हर संभाग में की जाएगी।
*इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे
*कॉलेज आनेजान के लिए नगद मासिक भत्ता
*राम लला दर्शन योजना के तहत राज्य के लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा।
*इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ योजना शुरू की जाएगी। इससे निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा।
—
