प्रस्तावक व समर्थक की उपस्थिति में मुख्य चुनाव कार्यालय/ ग्रंथालय भवन में प्रस्तुत नामांकन पत्र की जांच की गई…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. जिला अधिवक्ता संघ में 8 पदाधिकारियों व 6 कार्यकारणी सदस्य पद का चुनाव 16 फरवरी को सम्पन्न होना है जिसको लेकर 3 फरवरी से 6 फरवरी तक सभी पदों के दावेदारों ने अपना अपना नामांकन फार्म संघ के चुनाव कार्यालय/ग्रंथालय भवन में प्रस्तुत किया था ।

उन सभी नामांकन फार्मो की जांच /समीक्षा 07 फरवरी को मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता विशेष उप मुख्य चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर देवांगन उप चुनाव अधिकारी इसराइल शरीफ,राजेश महाडिक, असीम कुमार सिंह,हरेन्द्र प्रसाद शाह ,श्याम शर्मा,प्रकाश शर्मा के द्वारा प्रत्याशियों उनके प्रस्तावक व समर्थक की उपस्थिति में दोपहर 2:30 बजे से मुख्य चुनाव कार्यालय/ ग्रंथालय भवन में किया गया जिसमे प्रत्याशियों के द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र की जांच की गई ।

जिसमें सह सचिव पद के प्रत्याशी हेमन्त कुमार मिश्रा के नामांकन पत्र में त्रुटि होने से नामाँकन निरस्त किया गया उनके द्वारा सिर्फ 1 सेट नामांकन फार्म जमा किया गया था,शेष बचे वैद्य प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची जारी की गई जिसके अनुसार 8 पदाधिकारी पद के लिए 34 प्रत्याशियों 5 कार्यकारणी पद के लिए 13 प्रत्याशियों व 1 महिला कार्यकारणी पद के लिए 4 प्रत्याशियो का नामांकन वैद्य पाया गया ।

*अध्यक्ष पद* के लिए 5 प्रत्याशी
कमल नयन चतुर्वेदी,कु.नीता जैन,गुलाब सिंह पटेल,चेतन तिवारी,शिवशंकर सिंह
*वरिष्ठ उपाध्यक्ष* पद के लिए 4 प्रत्याशी
अनिल मसीह,कृष्ण राजचंदेल,प्रशान्त जोशी,अमित कुमार भट्ट
*कनिष्ठ उपाध्यक्ष*(महिला आरक्षित )पद हेतू 6 प्रत्याशी
उमा भारती साहू,कु.निशा गौड़,कु.सुनीता कसार,कु.मोनिका सिंह,ललिता जोशी,श्रीमती पूजा मोंगरी

*सचिव पद* हेतु 3 प्रत्याशी
कु.रेखा राय, रविशंकर सिंह,सुखदेव सिंह भोगल
*सह सचिव* पद के लिए 5 प्रत्याशी
कविता गिरी गोस्वामी, दिनेश सिंह राजपूत,राकेश कुमार यादव ,राकेश यादव,राजेश मिश्रा

*कोषाध्यक्ष पद* हेतू 6 प्रत्याशी
अनिल जायसवाल, तारकेश्वर साहू, मनोज कुमार मिश्रा,विजय कुमार बांधे,संतोष कुमार देवांगन,मनोज कुमार मून
*ग्रंथालय सचिव* पद हेतू 2 प्रत्याशी
बजरंग श्रीवास्तव, शुभम जैन

