जिला कलेक्टोरेट पहुंच छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम सौपा ज्ञापन…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा निम्नलिखित माँगों के संबंध में राज्य शासन को समय-समय पर ज्ञापन देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है। जिसके बाद भी निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण आक्रोशित प्रदेश के कर्मचारी- अधिकारी ने 11 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आयोजित हुए बैठक में शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये के लोकतांत्रिक विरोध एवं माँगों के समाधन हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट पहुंच अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्तिथ हुए।

ये है प्रमुख मांग….
1. प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केन्द्र के समान 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जाए।
2. प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए।
3. वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दे के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
4. सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त का भुगतान शीघ्र किया जाए।

साथ ही उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध भी किया कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व उपरोक्त मुद्दों के समाधान हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।
इस अवसर पर आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरी निकाय प्रकोष्ठ के क्रांति संयोजक संजय शर्मा सागर दुबे स्वास्थ्य विभाग कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष वीएस राव तेजस गुप्ता राकेश साहू राजेंद्र चंद्राकर देवेंद्र पंचोद न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर कुमार लड़के प्रमोद कुमार सोनी अजय कुमार साहू बाबा चौहान मनीष तिवारी रियाज अहमद प्रकाश सिंह परिहार दस भारद्वाज जगदेव भारती गोस्वामी सुनील मेश्राम महेंद्र चंद्राकर लक्ष्मण यादव पंकज राठौर गौरी शंकर राव ना हर्षवर्धन श्रीवास्तव विजय प्रकाश मिश्रा लकी दुबे मोतीराम खिलाड़ी गोविंद सोनी गंगाराम साहू दिनेश साहू कमलेश साहू राम गुलाल राकेश सिंह सुरेश साहू पंकज सी दीपांकर एम ओ यस सुंडी उमाशंकर संजय ठाकुर भगवत दास होगी धर्मेंद्र देशमुख सीमा चौधरी अरुण वर्मा श्रीमती सीमा चौधरी श्रीमती मधु शर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी सभी विभागों के प्रमुख पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए और सभी विभागों के जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए।
