प्रतिदिन उक्त प्लांट में 80-85 टन कचरा निष्पादन होगा…

प्लांट की स्थापना पर होने वाला व्यय कंपनी के द्वारा किया जायेगा निगम को मात्र प्रतिमाह 7.50 लाख का व्यय होगा उक्त प्लांट की स्थापना एवं संचालन से शहर में अन्य स्थानों पर लिगेशी वेस्ट का डम्प होना बंद हो जायेगा नगर निगम दुर्ग के इस निर्णय से ठोस अपशिष्ट का निष्पादन के कार्य में बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चयन उरला के रिक्त भूमि में किया मार्किंग,शहर से निकलने वाले ठोस उपशिष्टों के निष्पादन के लिए केंद्र की स्थापाना,स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर से निकलने वाले ठोस अपशिष्टों के निष्पादन हेतु प्लाट की स्थापना एवं संचालन कार्य उरला में लगभग 3 एकड़ भूमि पर दिनांक 15 /3/24 को निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं श्री दबाले उपअभियंता के मार्गदर्शन में 3 एकड़ एरिया में चुने की मार्किंग किया गया एवं ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

