निगम प्रशासन हरकत में राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बैनर प्रचार सामग्री को उतरने शुरू हुआ अभियान…

पटेल चौक मुख्य जीई रोड,राजेन्द्र पार्क सहित चौराहा, गौरव पथ,जेल तिराहा, पुलगांव मिनी माता तिराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जाने लगा। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों से भ होर्डिंग्स भी उतारने का कार्य शुरू किया गया है।साथ ही दीवारों में सभी राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार को भी पोता जा रहा है।

बाजार क्षेत्रो में सभी प्रमुख चौराहों लगी प्रचार सामग्री को नगर पालिक निगम अतिक्रमण टीम द्वारा हटाने का कार्य शुरू किया गया है।सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए हैं।निगम प्रशासन हरकत में दिखा और होर्डिंग व बैनर जैसी सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतरवाया गया। सभी दलों के प्रचार सामग्रियों से पटे प्रमुख चौराहों का नजारा बदल गया और सारे होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

