छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार गुप्त ने कहा है कि यदि उन्हें नागरिकता दी गई तब उन्हें छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
केंद्र सरकार ने सीएए कानून लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 6 साल तक और अन्य 3 पड़ौसी देश से 11 साल तक अवैध रूप से भारत में रहने वाले गैर मुस्लिम को बिना किसी दस्तावेज के सिर्फ शपथ पत्र के आधार पर भारत की नागरिकता दी जाएगी।
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार गुप्त ने कहा है कि यदि उन्हें नागरिकता दी गई तब उन्हें छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
भारत की नागरिकता प्राप्त ऐसे लोगों को केंद्र सरकार अथवा भाजपा चाहे तो उन्हें गुजरात, यूपी और उत्तराखंड में बसा सकते हैं मंच के अध्यक्ष ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ पहले से ही 1 करोड़ गैर छत्तीसगढ़ी मूल के हिंदुओं का बोझ ढो रहे हैं छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक संसाधन छत्तीसगढ़िया लोगों के लिए है लेकिन गैर छत्तीसगढ़िया हिंदू इन पर कब्ज़ा जमाये हुए हैं ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़िया पड़ौसी देशों के गैर मुस्लिम का बोझ ढोने के लिए तैयार नहीं हैं।
