TheCityReport@दुर्ग. दीपावली के पर्व के बाद त्यौहारी समय मे दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा लगातार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने दुर्ग शहर के वार्ड 1 व 2 में मातर महोत्सव में शिरकत की साथ ही सभी श्रद्धालुओं को मातर पर्व की बधाई दी एवं हजारों की भीड़ के बीच शहर की सुख समृध्दि की कामना की।

गौरतलब है कि मातर पर्व यदुवंशी समाज के लोग बड़े उत्साह के साथ इस पर्व का आयोजन करते है जिसमे समाज के बड़ी संख्या मे महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल होते है।

इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा के साथ वरिष्ठ पूर्व पार्षद राजकुमार साहू सहित अन्य शामिल रहे।
