धमतरी नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रिटर्निंग अफसर पर दबाव डालकर रद्द करा दिया गया…

The City Report News@Durg

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में अपनी संभावित करारी हार से डरी हुई भाजपा अब साम दाम दंड भेद की नीति पर चलते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटाकर लोकतंत्र का गला घोट रही है।
सत्ता का दुरूपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशियों के या तो नामांकन रद्द कराए गए हैं या फिर उन पर दबाव डालकर उनसे नामांकन वापस कराए गए हैं। उक्ताशय का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा ने कहा है कि धमतरी नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रिटर्निंग अफसर पर दबाव डालकर रद्द करा दिया गया।
इसी तरह बसना नगर पंचायत की अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी पर दबाव डालकर उनसे नामांकन वापस कराया गया और भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीता दिया गया। इसी तरह रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नं 18 के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी को भी बैठाकर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीता दिया गया।
भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को षड्यंत्र पूर्वक निर्विरोध जीताया गया। इससे स्पष्ट है कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी भाजपाई ईवीएम में गड़बड़ी कर चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे। इसलिए कांग्रेस जनों को सतर्क रहना होगा और भाजपा के षड्यंत्र से सावधान रहना होगा।
===
