महापौर और सभी 60 पार्षदों ने गृहमंत्री, सांसद, विधायक की उपस्थिति में दुर्ग कलेक्टर ने सभी नवनिर्वाचीतो को संविधान की शपथ दिलाई …

The City Report News@Durg
लंबे इंतजार के बाद आज दुर्ग नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर और सभी शहर के 60 पार्षदों को एक साथ शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यरूप से लोकसभा सांसद की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित महापौर अल्का बाघमार,
गृहमंत्री विजय शर्मा,सरोज पांडे,शहर विधायक गजेंद्र यादव,डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,ललित चंद्राकर, रिकेश सेन,और पूर्व महापौर धीरज बाकली वाल की उपस्थिति में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।

नगर पालिक निगम परिसर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,सासंद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव की उपस्थिति में नगर निगम दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का निगम परिसर में संपन्न हुआ।
शनिवार को महापौर अल्का बाघमार व सभी 60 वार्ड के पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को दिलाई गई शपथ, सांसद सहित सभी क्षेत्रीय विधायक भी हुए शामिल…

इस दौरान दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार व पार्षदों को शपथ दिलाई।
इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अध्यक्षता सासंद विजय बघेल,विशिष्ट अतिथिगण विधायक गजेंद्र यादव,ललित चन्द्राकर, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ,पूर्व सासंद सरोज पाण्डेय,रिकेश सेन, सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री व ससंद ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर दुर्ग को एक स्वच्छ,सुव्यवस्थित और समृद्ध शहर बनाने में दृढ़ संकल्पित रहेंगे।
स्वच्छता दीदियों द्वारा नव निर्वाचित पार्षदों के तिलक लगाकर स्वागत किया।
महापौर ने शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी नागरिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया…

शपथ ग्रहण के बाद महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,सासंद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव,पूर्व सासंद सरोज पांडेय,विधायक ललित चन्द्राकर,डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल व और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इसके बाद महापौर ने शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी नागरिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल,एडीएम अरवीन्द्र एक्का,एडीएम हरिवंश मिरी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अलावा भाजपा पदाधिकारीगण,सामाजिककार्यकर्ता,महिलाएं,नवयुवक,नगर पालिक निगम अधिकारी/कर्मचारी और आम नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भाजपा शहर सरकार की महापौर अलका बाघमार और विजयी पार्षदों ने क्षेत्र वासियों के हित में शपथ लेकर कमान संभाल लिया…

इस दौरान सभी भाजपा नेताओं ने नवनिर्वाचित महापौर को उनकी जगह पर आसन कराया साथ दुर्ग महापौर ने इस दौरान सभी से आशीर्वाद लेकर लोगों का आभार जताया।
आपको बता दे कि आज नगर पालिका निगम दुर्ग की नव गठित भाजपा शहर सरकार की महापौर अलका बाघमार और विजयी पार्षदों ने क्षेत्र वासियों के हित में शपथ लेकर कमान संभाल लिया है।
इन 60 नव निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ…
वार्ड 1 मनीष साहू वार्ड 2.गोविंद देवांगन वार्ड 3 नरेंद्र बंजारे वार्ड 4 लीना देवांगन वार्ड 5 विजयंत पटेल,वार्ड 6 नीलेश अग्रवाल,वार्ड 7 जितेंद्र ताम्रकार,वार्ड 8 खालिक रिजवी,वार्ड 9 ज्ञानेश्वर ताम्रकार,वार्ड 10 चन्द्रशेखर चंद्राकर,वार्ड 11.आशीष चंद्राकर,वार्ड 12.अजीत वैद्य,वार्ड 13. संजय कोहले,वार्ड 14. ललिता ठाकुर,वार्ड 15. युराज कुंजाम,वार्ड 16. खिलावन मटियारा,

वार्ड 17. सुरुचि उमरे,वार्ड 18. देवनारायण चंद्राकर,वार्ड 19. रंजिता पाटिल,वार्ड 20. सावित्री दमाहे,वार्ड 21.विद्यावती सिंह,वार्ड 22.काशीराम कोसरे,वार्ड 23.मनोज सोनी,वार्ड 24.डॉ पायल पाटिल,वार्ड 25.मनीषा सोनी,वार्ड 26.आर एन वर्मा,वार्ड 27. मनीष बघेल,वार्ड 28.ममता सेन,वार्ड 29.बबीता यादव,वार्ड 30. श्याम शर्मा,वार्ड 31.हर्षिका जैन,
वार्ड 32.जितेंद्र महोबिया,वार्ड 33 शशि साहू,वार्ड, 34 कमल देवांगन,वार्ड 35 कुलेश्वर साहू,वार्ड 36 प्रतिभा गुप्ता,वार्ड 37 शिव नायक,वार्ड 38 रामचंद्र सेन,वार्ड 39 गुलाब वर्मा,वार्ड 40 सरिता विनोद चंद्राकर,वार्ड 41रुबीना खोखर,वार्ड 42 प्रकाश गीते,वार्ड 43 दीपक साहू,वार्ड 44 मनीष कोठारी,वार्ड 45.संजय अग्रवाल,वार्ड 46.लीलाधर पाल,वार्ड 47 डॉ देवनारायण टांडी,वार्ड 48 लोकेश्वरी ठाकुर,
वार्ड 49 भास्कर कुंडले,वार्ड 50 रेखा बंजारे,वार्ड 51 जेम्स साजन जोसेफ,वार्ड 52 गुलशन साहू,वार्ड 53. सविता साहू,वार्ड 54 हिरौंदी चंदनिया,वार्ड 55 अश्वनी निषाद,वार्ड 56.ललितढीमर,वार्ड 57 सरस निर्मलकर,वार्ड 58 रेशमा सोनकर,वार्ड 59 नीलिमा परिहार एवं वार्ड 60. निरा खींचरिया ने लिया शपथ।
===
