161पौवा शराब 15100/- का किया गया जप्त…
आरोपियों को आबकारी एक्ट में भेजा गया जेल…

The City Report News@Bhilai/Durg
दिनॉक 23.10.2025 को मुख्बीर से सूचना प्राप्त हुआ कि धमधा नाका सब्जी मण्डी पर कुछ लोग प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर अवैध रूप बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहे है।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घेरा बंदी कर 02 संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर तलाशी लेने पर सफेट रंग के बोरे में देशी शराब की 161 पौवा शराब कीमती 15100 रूपये विधिवत जप्त किया गया।
संदेहियो के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने से थाना मोहन नगर मे अपराध क्रमांक 558/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एंव अपराध क्रमांक 559/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना मोहन नगर की महत्वपुर्ण भूमिका रही…
गिरफ्तार आरोपी…
01. बजरंगी कुर्मी उम्र 21 साल सिकोला भाठा थाना मोहन नगर
02. कृष्णा कुमार कुर्मी उम्र 50 साल निवासी देवार मोहल्ला सिकोला भाठा
===
