Pest Management Association Pune (PMA) ने मोहम्मद मजहर नदीम को छत्तीसगढ़ रीजन चीफ़ नियुक्त किया…

The City Report News@CGDurg
Pest Management Association Pune (PMA) द्वारा छत्तीसगढ़ के जाने-माने पेस्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल मोहम्मद मजहर नदीम को Chhattisgarh Region Chief के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।




यह नियुक्ति इंडस्ट्री में उनके लम्बे अनुभव, उत्कृष्ट कार्य और निरंतर समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।
नव-नियुक्त रीजन चीफ़ मोहम्मद मजहर नदीम ने इस अवसर पर कहा…

“यह मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और मुझ पर जताया गया विश्वास है।
मैं PMA के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे इस पद के योग्य समझा।

मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म के साथ पेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के विकास, जागरूकता और मानकीकरण के लिए कार्य करता रहूँगा।

उन्होंने आगे कहा कि वे छत्तीसगढ़ में पेस्ट कंट्रोल क्षेत्र से जुड़े सभी सर्विस प्रोवाइडर्स, टेक्नीशियन्स और ग्राहकों के लिए नए स्तर पर सहयोग, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे।

PMA के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नई जिम्मेदारी के साथ नदीम जी छत्तीसगढ़ रीजन में संगठनात्मक मजबूती, सेवा गुणवत्ता और इंडस्ट्री विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
===
