पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों को न्यौता भोज कराकर बेहतर शिक्षा के लिए किया प्रेरित…

The City Report News@Durg
पद्मनाभपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. विनोद चावड़ा की सोमवार को 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर स्व. चावड़ा की स्मृति में नवीन प्राथमिक शाला पद्मनाभपुर में न्यौता भोज का आयोजन किया गया।
जहां स्कूली बच्चों को न्यौता भोज करवा कर स्व.चावड़ा द्वारा न्यायिक क्षेत्र के अलावा सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित में किए गए कार्यों से बच्चों को अवगत कराया गया।
स्कूली बच्चों को देश व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया…

तत्पश्चात स्कूली बच्चों को उपहार स्वरुप पाठ्य सामग्रियों का वितरण कर उन्हें बेहतर शिक्षा हासिल कर देश व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह न्यौता भोज कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए प्रेरणादायी बना।
कार्यक्रम में अधिवक्ता स्व. विनोद चावड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित करने उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा उनसे जुड़े गणमान्य नागरिक जुटे और स्व. चावड़ा के कार्यों को याद कर वे भावुक हुए बगैर नहीं रहे।
न्यौता भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे हुए शामिल…

स्कूली बच्चों को न्यौता भोज में अधिवक्ता स्व. विनोद चावड़ा के भाई दीपक चावड़ा, भरत चावड़ा,बहू भावना चावड़ा, पायल चावड़ा, पूजा चावड़ा, स्कूल की
प्रधानपाठिका किरण राजपूत, शिक्षिका श्रीमती गुप्ता, श्रीमती वासनीकर, श्रीमती सिन्हा, सरिता बाई ने सेवा देकर आयोजन को यादगार बना दिया।
बीएसपी के लिए दुर्ग से दिल्ली तक किया संघर्ष…
आपको बता दे स्व.विनोद चावड़ा के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में उनके भाई दीपक चावड़ा ने बताया कि दुर्ग से दिल्ली तक आयरन ओर की लोहे की
खदान के लिए बहुत संघर्ष कर बीएसपी कारखाना को खदान दिलाने में सहयोग किया जिससे आज भिलाई कारखाना जीवित है और हजारों लोगों की आजीविका चल रही है।
+++
