प्रत्यायुक्त सदस्य पद के धर्मेंद्र गुप्ता निर्विरोध चुने गए…

The City Report News@durg
नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, दुर्ग के प्रत्यायुक्त सदस्य पद के लिए 16 समूहों में चुनाव कराए जाएंगे। इन समूहों में समूह क्रमांक 20, 47, 63, 75, 81, 93, 96, 98, 102, 105, 106, 107, 111, 113, 116 एवं 117 शामिल हैं।
इन सभी 16 समूहों के लिए कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई।
समूह 1 और 14 के प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस…
सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए, जिनमें समूह क्रमांक-1 से अखिलेश अग्रवाल तथा समूह क्रमांक-14 से अब्दुल गफ्फार रिजवी शामिल हैं।
गौरतलब है कि नागरिक सहकारी बैंक के कुल 117 समूहों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी की गई थी। इसके अंतर्गत 154 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें जांच के बाद 143 नामांकन वैध पाए गए।
21 समूहों में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया…
नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के पश्चात 80 समूहों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि 21 समूहों में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
शेष 16 समूहों में अब मतदान के जरिए निर्णय होगा।
इन समूहों के लिए मतदान 11 जनवरी को श्री गुजर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन, मोतीपुरा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा।
मतदान समाप्ति के एक घंटे बाद उसी स्थल पर मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनावी गतिविधियों को लेकर गहमागहमी का माहौल दिखा…
नामांकन वापसी की प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास के मार्गदर्शन एवं रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसायटी, दुर्ग के कर्मचारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस दौरान बैंक मुख्यालय हार्ट अस्पताल वार्ड, पचरीपारा में चुनावी गतिविधियों को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा।
मौके पर नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमल नारायण रुंगटा, राजेश यादव, पवन बड़जात्या, संजय सिंह, सुशील रूंगटा, मनोज ताम्रकार, वेंकट शास्त्री राव, दिलीप देशमुख, राजकुमार वर्मा, रमेश शर्मा,
अखिलेश मिश्रा, तेज बहादुर बंछोर, संदीप जैन, धर्मेंद्र गुप्ता सहित प्रेस क्लब के नसीम फारूकी,रोहितास भुवाल ,शैलेंद्र साहू,ईश्वर साहू, प्रशांत राजपूत सहित अन्य अभ्यर्थी एवं बैंक से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
+++
