
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai

▪️ थाना पाटन क्षेत्र में कृषि भूमि विक्रय के दौरान कूटरचित दस्तावेजों एवं प्रतिरूपण के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ आरोपी द्वारा अपने आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि का विक्रय किया गया था।
▪️ प्रार्थी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई, जिसमें आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी निवासी ग्राम कुम्हली द्वारा थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके बड़े भाई द्वारा अपने सगे भाई, जो भारतीय सेना में पदस्थ हैं, के स्थान पर अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर ग्राम कुम्हली स्थित संयुक्त नाम की कृषि भूमि का विक्रय कर दिया गया।
शिकायत पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 42/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी एवं 34 भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
▪️ थाना पाटन पुलिस की सतत प्रयास एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 07.06.2026 को आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि के विक्रय हेतु वास्तविक सह-स्वामी के स्थान पर अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास।
▪️ घटनास्थल :
ग्राम कुम्हली, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
▪️ आरोपी का विवरण :
1. ईष्वर दास, उम्र 60 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, साईं मंदिर रोड, महादेवघाट, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर (छ.ग.)
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य विवेचना के दौरान संकलित।
▪️ सराहनीय भूमिका :
थाना पाटन पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर सूचना संकलन एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
भूमि क्रय-विक्रय अथवा किसी भी संपत्ति संबंधी लेन-देन के पूर्व संबंधित दस्तावेजों, स्वामित्व अभिलेखों एवं पहचान संबंधी जानकारी का विधिवत सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
===
