समस्या का समाधान आपके द्वार अभियान के तहत 12 वार्डों के नागरिकों को एक ही स्थान पर मिली विभिन्न सेवाएं…
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर समस्या का समाधान आपके द्वार” का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर एवं गया बाई प्राथमिक शाला, गया नगर में दो स्थानों पर एक साथ सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। दोनों शिविरों में कुल 12 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एवं समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के पहले दिन नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं से संबंधित कुल 22 आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें जन्म प्रमाण पत्र के 8, विवाह प्रमाण पत्र के 16 तथा मृत्यु प्रमाण पत्र के 2 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही लिया गया तथा पात्र प्रकरणों के त्वरित निराकरण की कार्रवाई की गई।



सेवा सेतु शिविर में प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल…

अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
आज आयोजित शिविर में वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 01 नयापारा, वार्ड 02 राजीव नगर, वार्ड 03 मठपारा दक्षिण, वार्ड 04 मठपारा उत्तर, वार्ड 05 मरारपारा, वार्ड 06 ठेठवारपारा, वार्ड 33 चंडी मंदिर, वार्ड 09 विवेकानंद, वार्ड 32 ब्राह्मणपारा, वार्ड 57 उरला पूर्व एवं वार्ड 58 उरला पश्चिम के नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
सेवा सेतु शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, विद्युत विभाग, जलघर एवं पंजीयन काउंटर सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
24 सितंबर को इन वार्डों के लिए शिविर…

गुरुवार 24 सितंबर को तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शिक्षक नगर एवं तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय, दुर्ग में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें वार्ड 07 किल्ला मंदिर, 08 तकियापारा, 10 शंकर नगर पूर्व, 11 शंकरपारा पश्चिम, 30 तेमेरपारा, 12 मोहन नगर पश्चिम, 13 मोहन नगर पूर्व, 25 गायत्री मंदिर, 26 संतरा बाड़ी एवं 27 पोलसायपारा के नागरिक शामिल होंगे।
26 सितंबर को इन वार्डों के लिए शिविर…
शनिवार 26 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकोला भाठा एवं कुशाभाऊ ठाकरे विद्यालय, दुर्ग में शिविर लगाया जाएगा। इसमें वार्ड 14 सिकोला भाठा, 16 सिकोला बस्ती उत्तर, 15 सिकोला बस्ती दक्षिण, 24 आमदी मंदिर, 20 शहीद भगत सिंह उत्तर, 19 कैलाश नगर दक्षिण, 17 औद्योगिक नगर उत्तर, 18 औद्योगिक नगर दक्षिण, 22 स्टेशनपारा, 21 तितुरडीह, 59 कतुलबोर्ड पूर्व एवं 60 कतुलबोर्ड पश्चिम के नागरिकों के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
28 सितंबर को इन वार्डों के लिए शिविर…
सोमवार 28 सितंबर को स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपक नगर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद स्कूल, दुर्ग में शिविर आयोजित होगा। इसमें वार्ड 23 दीपक नगर, 28 पचरीपारा, 29 अस्पताल वार्ड, 47 सिविल लाइन उत्तर, 48 सिविल लाइन दक्षिण, 31 लांगुरवीर वार्ड आपापुरी, 34 शिवपारा, 35 रामदेव मंदिर, 36 गंजपारा, 37 आजाद वार्ड, 38 मिलपारा एवं 39 कचहरी वार्ड के नागरिक लाभ ले सकेंगे।
29 सितंबर को इन वार्डों के लिए शिविर…
मंगलवार 29 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कसारीडीह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरसीबस्ती में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसमें वार्ड 40 केलाबाड़ी, 41 सुराना कॉलेज, 42 कसारीडीह पूर्व, 43 कसारीडीह पश्चिम, 44 गुरु घासीदास, 45 पदमनाभपुर पूर्व, 46 पदमनाभपुर पश्चिम, 49 विद्युत नगर, 50 बोरसी दक्षिण, 52 बोरसी बस्ती, 53 पोटियाकला कुंद्रापारा एवं 55 पुलगांव के नागरिकों के लिए सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।
===

