नगरोत्थान योजना के तहत जल, नाला एवं सड़क निर्माण कार्यों को मिली गति…
फिल्टर प्लांट, इंटेकवेल, नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और व्यवस्थापन से जुड़े प्रस्तावों पर हुआ मंथन…

नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता एवं आयुक्त लीना कोसम की उपस्थिति में बुधवार को दोपहर 3 बजे डाटा सेंटर में मेयर-इन-काउंसिल एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगरोत्थान योजना, निर्माण कार्य, सड़क चौड़ीकरण, निगम मद, व्यवस्थापन, जलगृह एवं बाजार विभाग सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।



चर्चा उपरांत विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति/अनुमोदन के लिए आगे बढ़ाया गया।बैठक में महापौर द्वारा मंगाए गए 7 बिंदुओं पर संबंधित विभागों द्वारा जानकारी प्रस्तुत की गई। एमआईसी सदस्यों ने प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए।
नगरोत्थान योजना के तहत जल एवं नाला निर्माण कार्यों को मिली गति…

नगरोत्थान योजना के अंतर्गत शहर की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए फिल्टर प्लांट, इंटेकवेल, उच्च स्तरीय जलागार के उन्नयन सहित नाला एवं सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
फिल्टर प्लांट, इंटेकवेल एवं उच्च स्तरीय जलागार क्षेत्र के उन्नयन कार्य के लिए 303.70 लाख रुपये की स्वीकृति के विरुद्ध प्राप्त न्यूनतम दर को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। मेसर्स अग्रसेन ट्रेडर्स, कटघोरा द्वारा 2.45 प्रतिशत Below SOR दर प्रस्तुत की गई है। इसके अनुसार 2,88,28,454 रुपये प्लस जीएसटी की व्यय राशि की अनुशंसा की गई।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 18 में अम्बेडकर आवास से शक्तिनगर नाला, हरी नगर से रजत होम्स, टोल प्लाजा से धमधा रोड तथा आरोग्यम हॉस्पिटल से शक्तिनगर नाला तक नाला निर्माण कार्य के लिए 363.83 लाख रुपये की स्वीकृति के अंतर्गत मेसर्स ए.क्यूब इन्फ्रा, दुर्ग की 6.22 प्रतिशत Below SOR दर प्राप्त हुई। इसके अनुसार 3,37,25,163 रुपये प्लस जीएसटी की व्यय राशि की स्वीकृति की अनुशंसा की गई।
उरला मुख्य मार्ग से प्रस्तावित एसटीपी तक सड़क चौड़ीकरण…
उरला मुख्य मार्ग से प्रस्तावित एसटीपी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 297.04 लाख रुपये की स्वीकृति के अंतर्गत मेसर्स क्वालिटी कंस्ट्रक्शन, भिलाई की निगोसिएशन के बाद 0.10 प्रतिशत Below SOR दर प्राप्त हुई। इसके अनुसार 2,53,07,667 रुपये प्लस 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि के अनुमोदन का प्रस्ताव बैठक में रखा गया।
जलगृह विभाग के लिए एलम खरीदी का प्रस्ताव…
जलगृह विभाग के अंतर्गत निगम मद से 200 मीट्रिक टन एलम ग्रेड-4 की खरीदी के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रक्रिया पूर्ण की गई। प्राप्त चार निविदाओं में मेसर्स MAHAVER AGRO FOOD की 55.80 लाख रुपये की न्यूनतम दर प्राप्त हुई, जिसके अनुमोदन का प्रस्ताव एमआईसी के समक्ष रखा गया।
इसके साथ ही शासन की योजनाओं एवं निगम के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन, होर्डिंग एवं फ्लैक्स आदि का कार्य एजेंसी के माध्यम से कराने तथा इसके लिए लगभग 10 लाख रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।
दुकान में वैकल्पिक सीढ़ी निर्माण का प्रस्ताव…
सुभाष स्कूल परिसर, अग्रसेन चौक स्थित दुकान क्रमांक 04/01 में व्यवसाय संचालन में आ रही परेशानी को देखते हुए आबंटिती द्वारा स्वयं के व्यय से वैकल्पिक सीढ़ी निर्माण कर वर्तमान सीढ़ी हटाने तथा अतिरिक्त स्थल के लिए वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार प्रीमियम जमा करने संबंधी प्रस्ताव भी विचारार्थ प्रस्तुत किया गया।
एमआईसी बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शहर के तालाबों में मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा।श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित व्यवस्था के तहत शिवनाथ नदी में ही करें। महापौर अलका बाघमार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गणेशोत्सव हमारी आस्था और श्रद्धा का पर्व है। पर्यावरण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों को मूर्ति विसर्जन से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रतिमाओं का विसर्जन शिवनाथ नदी में निर्धारित स्थान पर ही करें और निगम प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें।
बैठक में आयुक्त लीना कोसम, एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, लीनधर पाल, शिव नायक, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन सहित कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मो. सलीम सिद्दीकी, प्रकाश चंद थवानी, संजय ठाकुर, दुर्गेश गुप्ता, पंकज साहू, विकास दमाहे, रेवाराम मनु एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
===
