देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर कर्नाटक की जनता में सम्प्रदायिकता की भावना फैलाने की भरषक कोशिश किया….
Thecityreportnews@durg. छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के लिए कर्नाटक की जनता और कांग्रेस के कार्यकताओं को बधाई देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर कर्नाटक की जनता में सम्प्रदायिकता की भावना फैलाने की भरषक कोशिश किया जबकि आज हिन्दुस्तान के कोई भी राज्य एवं सम्प्रदाय का व्यक्ति हनुमान जी को बड़े श्रद्धा और सम्मान की नजर से देखता है लेकिन कर्नाटक के इस चुनाव में देश के प्रधानमंत्री ने अपनी आम सभाओं में भाषण प्रारम्भ करने के पूर्व हनुमान जी का नारा लगवाते थे और अपने भाषण में “मतदाता को मतदान केन्द्र में जाये तो बटन दबाने के पूर्व हनुमान जी का नाम लेकर बटन दबाए तो कमल छाप को वोट जायेगा” इस प्रकार प्रचार-प्रसार किया करते थे और कर्नाटक की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया उसका परिणाम है कि कर्नाटक की जनता पढ़ी-लिखी होने के कारण इस प्रकार बरगलाने और सम्प्रदायिकता फैलाने का कोई असर नहीं हुआ और राज्य के चुनाव में कांग्रेस को भरपूर सहयोग देकर विजयी बनाया जिसके लिए कर्नाटक की जनता धन्यवाद के पात्र है।
