भिलाई नगर निगम महापौर नीरज पाल को दी गई जानकारी,, उन्हें भी बहुत आश्र्चय हुआ और तत्काल सम्बंधित अधिकारीयों से जानकारी लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया…

Thecityreportnews@news.छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने केन्द्रीय स्वच्छ भारत अभियान के लोगो चश्में का उपयोग आफिस के पत्राचार, स्टेशनरी, पोस्टर, कलेन्डर, होल्डींग, शासकीय बिल्डींग में एवं प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लिया जायेगा, लेकिन हिन्दुस्तान के सभी राज्यों के महानगर निमरपालिक, नगरनिगम, पालिक, नगरपालिका, जिला पंचायत में जंहा भी शुलभ शौचालय बन रहा है और कचरों के डिब्बे रखे जा रहे है उसमें लोगों के नाम पर चश्मे का स्कैच लगाये गये है। जिसे देखकर किसी भी आम हिन्दुस्तानी को आत्मगलानी हो रहा था
दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अत्यंत सम्मान की नजर से देखती है मैंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट किया की केन्द्र एवं राज्य शासन से ऐसा कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है कि (लोगो) चश्में का स्केच सुलभ शौचालय या कचरों के डिब्बों या ढेर में न लगाया जाए। यह सुनकर आश्चर्य हुआ इसलिए मैंने बिलासपुर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के डब्लू. पी. (पी.आई.एल) नं.-117 / 2016 लगाया हाईकोर्ट के विद्वान न्यायाधीशगणों ने मेरी याचिका को संज्ञान में लेते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता श्री रोमीर एस. गोयल जी को हाईकोर्ट का वकील बनाकर दिनांक 08.12.2016 को केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी और छत्तीसगढ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी एवं केन्द्र सरकार को नोटिस भेजने का निर्देश दिया, जिसका जवाब दिनांक 20.2.2017 को अदालत के अपर सचिव श्री एम.के राउत जी एवं समान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह ने पृथक-पृथक दिनांक 03.01.2017 को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पत्र भेजकर निर्देश दिया कि राष्ट्रपिता महात्मा जी के (लोगो) चश्में के स्केच को सुलभ शौचालय डस्टबिनों कचरों के डिब्बे से हटाया जाये यह निर्देश चीफ जस्टिस श्री थोथाथिल बी. राधाकृष्णन एवं प्रीतिंकर दिवाकर जी जारी किया हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आदेश को अवहेलना करते हुए वर्तमान में कुछ जगहों पर कचरों के डब्बे एवं गाडियों में इस का उपयोग किया जा रहा है जिसकी जानकारी भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल को दिया गया तो उन्हें भी बहुत आश्र्चय हुआ और तत्काल सम्बंधित अधिकारीयों से जानकारी लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है
कुरैशी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए विद्वान न्यायाधीशों सहित सभी मीडिया एवं बुद्धिजिवीयों का अभार प्रकट किया है राष्ट्रीय स्तर पर उठे मामले में राष्ट्रीय आंदोलन के पुरोधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के फोटों एवं (लोगो) चश्मे के स्केच का दुरूपयोग पूरे देश में किया गया था उसे हटाने के लिए निर्देश दिया गया उसके लिए धन्यवाद दिया ।
