बूथ मजबूत हो, यही पार्टी का नींव …अरूण वोरा

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आह्वान एवं निर्देश पर पूरे प्रदेश में बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है इसी कडी में आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के व्दारा बूथ चलो अभियान की आवश्यक बैठक कांग्रेस भवन में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल, छ.ग.पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा, छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू जी, नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल के विशेष उपस्थिति में ली गई।

इस अवसर पर बूथ चलो अभियान को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा जी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने जमीन से जुडकर राज्य सरकार की कल्या णकारी योजनाओं को प्रत्येेक मतदाता तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। सभी वार्डो के बूथ से लेकर अनुभाग तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जो छत्तीसगढ़ का विकास कर रही है उसको आम जनता तक पहुंचाना है। उन्हों ने आगे कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी का नींव है। यदि नींव मजबूत होगा, तो पार्टी भी मजबूत होगी । प्रत्येक बूथ में कौन व कितने परिवार कांग्रेस समर्थक है, कितने नहीं है उनके बारे में जानकारी लेवें। जो कांग्रेस के समर्थक नहीं है, उन पर ज्यादा ध्यान देने कहा ।
कार्यक्रम का संचालन मध्यक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार सेक्टर प्रभारी अलख नवरंग द्वारा किया गया ।
बूथ चलो अभियान की बैठक में विशेष रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ राधेश्याम शर्मा, कौशल किशोर सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री संदीप वोरा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा,सेवादल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, हेमंत तिवारी ऋषभ जैन, राजकुमार वर्मा राय सिंह ढिकोला, अशोक मेहरा, पाशी अली, निशांत गोडबोले, नजहत परवीन, अलख नवरंग, सुरेश भैंसारे,शकुन ढीमर,गणेश सोनी, जगमोहन ढीमर, बृजमोहन तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अमोल जैन नंदकिशोर शर्मा,फतेह सिंह भाटिया तनीश पाटनी बिंदु राजपूत, गोल्डी, रोहित ताम्रकार, समय लाल साहू, खोरबाहरा निषाद, प्रीति साहू, सीता टण्डन, छाया चौधरी, भूमिका देशमुख, चन्द्रलशेखर पारख, दीपक शर्मा, राकेश तिवारी, मो.अकरम, माधुरी सोनी, अश्वनी निषाद,तेजराम सोनकर,आदित्य नारंग, अशोक मंडावी, भागीरथी मटियारा, दीनदयाल मंडावी, कैलाश, संजय ताम्रकार,डोमार सिंह राजपूत,विशाल महानंद, धनजय, युवा भोजराज, अली असगर, रामरतन जलतारे,पुरूषोत्ताम, कातिर्क, चन्द्र प्रकाश जैन, सहित भारी संख्या में जोन, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
