दो गुटों के बीच हु भिड़ंत में एक युवक की मौत की घटना के बाद परिजनों ने किया थाने का घेराव…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. शिवनाथ नदी में गणेश विसर्जन के दौरान मामूली वाद विवाद में घटना को बड़ा रूप दे दिया जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई आपको बता दें यह पूरा मामला शिवनाथ नदी तट का है जहां कल रात गणेश विसर्जन के दौरान रात करीब 1:00 से 2:00 के बीच दो गुटों के बीच भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, वही पांच लोग घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मेरी जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल साहू 21 वर्ष ग्रीन चौक निवासी दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन मे गया था जहां भिलाई क्षेत्र के 10 से 12 युवको के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ जिसमें भिलाई के युवकों के द्वारा चाकू बाजी की गई जिसमें राहुल की मौत हो गई, पुलिस प्रशासन के द्वारा वहां किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई थी केवल दो पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है यहां पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा गणेश विसर्जन से पहले ही डीजे और समितियो की बैठक ली गई थी जिसमें कड़ाई से यह कहा गया था कि रात 10:00 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंध रहेगा इसके बाद एक दो डीजे वालों पर कार्रवाई भी की गई जब 10:00 बजे तक डीजे बजाना प्रतिबंध है तो फिर गणेश विसर्जन के लिए रात भर का समय देना न्याय संगत नहीं है जिसके चलते ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है।
