
Thecityreportnews@Durg. वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड दुर्ग में आज 1 अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया इसके तहत वार्ड में वार्ड पार्षद श्रीमती नजहत परवीन के नेतृत्व में नागरिकों के साथ 1 घंटे का श्रमदान किया गया और इस बात का संकल्प लिया गया कि अपना देश अपना प्रदेश अपना शहर और अपने वार्ड को स्वच्छ बनाएं और स्वस्थ रहें।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद,सांई मंदिर समिति कसारीडीह दुर्ग के अध्यक्ष श्री श्रीकांत समर्थ, एम आई सी मेंबर पार्षद श्री दीपक साहू, श्री विपिन बोहरा,नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री सुरेश भारती, वार्ड सुपरवाइजर श्री प्यारेलाल बडेल,श्री अभिषेक तिवारी सहित नगरीकरण उपस्थित थे।
