दुर्ग शिवनाथ नदी तट पर डॉ.मानसी गुलाटी ने युवाओं के साथ साफ किया कचरा,बहते जल से सभी ने निकाला कचरा…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. स्वच्छता पखवाडा स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान के अंतर्गत शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार रविवार को दुर्ग की वरिष्ठ समाज सेविका डॉ.मानसी गुलाटी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा एक तारीख एक घंटा एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत दुर्ग के युवो के साथ श्रमदान किया गया।


इस दाीैरान समाज सेविका डॉ.मानसी गुलाटी ने उपस्थित युवाओं के साथ दुर्ग के शिवनाथ नदी तट पर पहुंच नदी में बहने वाले कचरों को बाहर निकाल तट किनारे बिखरें पड़े कचरों को इक्कठा कर साफ किया और इस स्वच्छता पखवाडा अभियान की सराहना की इस दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल महाराज, युवा जोड़ो अभियान के जिला संयोजक हिमांशु सिंह, निरंजय दुबे, गगन सिंह, खुअमेश साहू, शुभम सिंह आदि युवा मौजूद थे।

