सैकड़ों युवाओं के साथ रैली की शक्ल में आतिशबाजी के साथ पहुंचे कांग्रेस भवन…..

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों से आवेदन लेना प्रारंभ कर दिया है इसके बाद विधानसभा लड़ने वाले प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्षों के पास अपना आवेदन जमा कर रहे हैं आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए जयंत देशमुख ने अपना आवेदन जिला अध्यक्ष को सौपा। जयंत देशमुख आवेदन देने सैकड़ों युवाओं के साथ रैली के रूप में राजीव भवन दुर्ग पहुंचे जिसमें बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए युवा जोश कांग्रेस भवन पहुंचे।
जयंत देशमुख ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे विगत 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से अपना दायित्व निर्वहन कर रहा है जिसमें वर्ष 2015 से 2020 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं और उसके पहले किसान कांग्रेस युवा कांग्रेस एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी में भी अपना दायित्व निभाए हैं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा युवा कांग्रेस का प्रभारी भी रहे हैं और अभी वर्तमान में दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
2015 में जिला पंचायत चुनाव में सबसे कम उम्र में जिला पंचायत चुनाव जीतने वाले जयंत देशमुख आज युवाओं के रोल मॉडल बने हुए हैं जयंत देशमुख के साथ सैकड़ो युवा साथ चलते हैं और आज आवेदन देने राजीव भवन मे जब पहुंचे तो सैकड़ो युवा का काफिला साथ था।
जयंत के साथ साथ युवा कांग्रेस नेता धर्मेश देशमुख ने भी साथ मे आवेदन जमा किया ,दोनों युवा नेताओ ने एक साथ आवेदन जमा कर युवाओ की प्रबल दावेदारी का आगाज किया व भूपेश है तो भरोसा है का नारा भी दिया।
