दुर्ग रेलवे स्टेशन स्थित जायका होटल के कर्मचारियों की मिली लाश मिलने से फैली सनसनी से मौके में पहुंची पुलिस ने की जांच शुरू…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित जाएका होटल में कार्यरत 30 वर्षीय घनश्याम पटेल का मृत अवस्था में बगल की दुकान की छत पर बॉडी मिला जिसके बाद आसपास में फैली सनसनी से लोगो की भीड़ होने लगी,,,मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है।

दुर्ग स्टेशन के सामने स्तिथ जायका होटल में कार्यरत कर्मचारी की हत्या हुई या उसने खुदकुशी ये जांच का विषय बना हुआ है वही घटना की जानकारी लगते ही मोहन नगर थाना ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिय मर्चुरी भेज दिया गया।

और इस मामले में पुलिस ने जायका होटल के तीन से चार स्टॉप को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है ।
,,दुर्ग में जायका होटल के कर्मचारी की मिली लाश
,, होटल के बगल दुकान की छत पर मिली लाश
,,मौके पर पहुंच पुलिस घटना की जांच में जुटी
,,इस मामले में करीब 4 होटल कर्मचारियों से पूछताछ जारी
गौर तलब है की रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अल जायका के एक कर्मचारी की रविवार व सोमवार कि दरमियांनी रात संदेहजनक मौत हो गई। कर्मचारी का रक्तरंजित शव पुलिस ने होटल के बगल से बरामद किया है। मृत कर्मचारी का नाम घनश्याम पटेल 30 वर्ष बताया गया है, जो मंडला मध्यप्रदेश का निवासी था। मृतक शराब पीने का आदी था। जिससे पुलिस के प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वह शराब के नशे में होटल अल जायका की छत से नीचे गिरकर मौत का शिकार हुआ है। बहरहाल यह घटना दुर्घटना है या खुदकुशी या फिर हत्या से जुड़ा है। इन तीनों दिशाओं में मोहननगर पुलिस की जांच जारी है।
मामले में होटल के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
मृत कर्मचारी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर पुलिस को रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे के आसपास सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अल जायका की छत से कर्मचारी घनश्याम पटेल की गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि मृतक घनश्याम पटेल होटल में पिछले डेढ़ महीने से वेटर का काम करता था। बताया गया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। रविवार की रात भी होटल का काम खत्म करने के बाद वह शराब पीकर आया था। जिसको लेकर होटल संचालक द्वारा उसे फटकार लगाने की बातें भी सामने आई है। इसके बाद वह होटल के छतमें बने रूम में सोने चला गया था। रात में लगभग 1.30 बजे उसके छत से गिरने की खबर सामने आई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। बहरहाल इस घटना ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
